चटपटी पहेलियाँ | 100+ Best Riddles in Hindi with answers

चटपटी पहेलियाँ | 100+ Best Riddles in Hindi with answers

1. पहेली-ऐसी कौन सी चीज़ है
जो पानी में गिरने पर भी गीली नहीं होती?
=> जवाब-परछाई (Shadow)


2. पहेली-A, H, I, R, D, A, M, U, L, A, T, H, I को
ऐसे सेट करो
कि ये एक रोमांटिक वर्ड बन जाये?
=> जवाब-Dil Hai Tumhara.


3. पहेली-वह क्या है जो जिसका है वहीँ देख सकता है
और सिर्फ एक ही बार देख सकता है?
=> जवाब-सपना (dream)


4. पहेली-हथनी फरवरी महीने में जनवरी और
मार्च के मुकाबले कम पानी क्यों पीती है?
=> जवाब-फरवरी.


5. पहेली-हरा मकान सफेद समान वहाँ से निकले
काला मसान,बताओ क्या?
=> जवाब-सीताफल.


6. पहेली-जापान में ऐसा क्या पैदा होता है
जो सारी दुनियाँ में कहीं और नहीं होता?
=> जवाब-जापानी.


7. पहेली-वो क्या है जो मन में है
और दिल में है, पर धड़कन में नहीं है?
=> जवाब-आमिर खान.


8. पहेली-वह कौन सी चीज है जो
एक जगह से दूसरे जगह जाती है
पर अपनी जगह से हिलती नही?
=> जवाब-सड़क.


9. पहेली-ऐसी कौन सी चीज है
जिसे लडकी खाती भी है और पहनती भी है?
=> जवाब-लौंग (clove)


10. पहेली-ऐसा क्या है,
जो गर्मी में जम जाता है
और सर्दी में पिघल जाता है?
=> जवाब-बहती नाक (Running nose)


11. पहेली-वो कौन सा सांप है जो हिलता नहीं हैपर अगर काट दे तो आदमी बच तो जाता है cryingपर नुकसान बहुत होता है ये अधिकतर घरो के अंदर ही पाया जाता हैं ?
=> जवाब-सांप सीढ़ी खेल में मिलने वाला सांप है


12. पहेली-बताओ ऐसा कौन-सा दुकानदार है?
आपका माल भी लेता है
और दाम भी लेता है?
=> जवाब-नाई


13. पहेली-वो कौन से चीज़ है जिसको
अगर ज़मीन पर फेंकों तो नही टूटती लेकिन
अगर पानी में फेंकों तो टूट जाती है।
बताओ क्या?
=> जवाब-रएलेक्शन या आइस क्यूब


14. पहेली-मेरे पास गला है सर नहीं,
बाजु है पर हाँथ नहीं,
बताइये मैं कौन हूँ?
=> जवाब-कमीज़


15. पहेली-एक चीज़ का सस्ता रेट, लम्बी गर्दन मोटा पेट,
पहले खुद का पेट भराए,
फिर सबकी प्यास बुझाए
=> जवाब-सुराही


16. पहेली-कौन सा शहर है
जिसे हम खा सकते हैं?
=> जवाब-पूरी


17. पानी से पैदा होता है
पानी में मर जाता है
भोजन से तो मेरा गहरा नाता है
बताओ तो वो क्या है?
=> जवाब-नमक


18. पहेली- ऐसा कौन-सा कोट है
जिसे हम पहन नहीं सकते?
=> जवाब-पठानकोट (एक शहर)


19. पहेली-जो कितनी भी चले
मगर कभी थकती नहीं.?
बताओ क्या.. !!
=> जवाब-जीभ


20. पहेली-औरों के घर घुस जाए।
जब तक घर का कोई जागे,
जो पा जाए लेकर भागे।
=> जवाब-चोर


21. पहेली-एक फूल है काले रंग का,
सिर पर सदा सुहाए।
तेज धूप में वो खिल जाता,
छाया में मुरझाए..?
=> जवाब-छाता


22. पहेली-ऐसी कौन सी जगह है जहाँ अगर 100 लोग जाते हैं
तो 101 angel लोग वापस आते हैं ?
=> जवाब-बारात 


23. पहेली-ऐसी कौन सी चीज है जिसे हम खाते हैंcheeky
लेकिन न ही उसे हम देख सकते हैं cool
और न ही उसे हम छू surpriseसकते हैं?
=> जवाब- हवा


24. पहेली-ऐसा कौन सा बैग हैsurprise
blushजो सिर्फ भीगने पर ही काम आता है?
=> जवाब- टी बैग


25. पहेली-गोल हूँ पर बॉल नहीं
लाल हूँ पर सेब नहींfrown
angryजो मुझे परेशान करें
उसकी फिर खैर नहीं !
=> जवाब-प्याज


26. पहेली-वह कौन है frown
जो सुबह से लेकर शाम तक सूरज की
surpriseतरफ देखता रहता है ?
=> जवाब-सूरजमुखी


27. पहेली-बिन पैरों के चलती जाती
दोनों हाथो से मुंह पोंछती आती !
बताओ क्या?
=> जवाब-घड़ी


28. पहेली-एक किले के दो ही द्वार
जिसके सैनिक लकड़ीदार
devilदीवार से टकरा गये ,
तो ख़त्म उनका संसार !
=> जवाब-माचिस


29. पहेली-दिन में मरा,रात में जिया
अब तो बताओ
क्या हूँ मैं पिया?
=> जवाब-दिया


30. पहेली-सुन्दर-सुन्दर ख़्वाब दिखाती
पास सभी के रात में आती
winkथके मांदे को दे आराम
जल्दी बताओ उसका नाम sad!
=> जवाब-नींद


31. पहेली-कान बड़े काय छोटी
कोमल कोमल बाल चौकस इतना पकड़ न पायें
बड़ी तेज है चाल…? ?
=> जवाब-खरगोश


32. पहेली-ऐसी कौन सी चीज है,
जिसे हम खरीदते काला है
उपयोग लाल करते है
और फेंकते सफ़ेद है?
=> जवाब-कोयला


33. पहेली-हरा चोर लाल मकान
उसमे बैठा काला शैतान
बताओ क्या ..?
=>  जवाब-तरबूज 


34. पहेली-डिब्बा देखा एक निराला,
न ढकना न ही ताला
न पेंदा न ही कोना,
बंद है उसमे चाँदी सोना !
=> जवाब-अंडा


35. पहेली-होंठों की वह शान बढ़ाए,
हरेक महिला उसे लगाए।
साढ़े चार अक्षर का उसका नाम,
बोलो तो वह क्या कहलाए॥
=> जवाब-लिपिस्टिकsmiley


36.  पहेली-कमर बांधे कोने में खड़ी
हर घर को इसकी जरुरत पड़ी !
बताओ क्या..?
=> जवाब-झाड़ू


37. पहेली-दिखे नहीं पर पहना है
यह नारी का गहना है !
=> जवाब-लाज


38. पहेली-ऐसी कौन सी चीज है
जिसे इस्तेमाल करने से पहले
तोड़ना पड़ता है?
=>जवाब-अंडा


39. पहेली-आँखें हैं पर अंधी हूँ
पैर हैं पर लंगड़ी हूँ
मुँह है पर मौन हूँ
बतलाओ तो मैं कौन हूँ ?
=> जवाब-गुड़िया


40. पहेली-एक ऐसे फल का नाम बताओ
surpriseजिसका पहला अक्षर काट दे तो
कीमती धातु का नाम अन्तिम काट दे तो
एक मिष्ठान का नाम तथा
प्रथम और अन्तिम दोनो काट दे तो
लडकी का नाम बन जाये..?
=> जवाब- (खीरा)


41. पहेली-वह कौन है जो गूंगा, बहरा और अंधा है
पर बोलता हमेशा सच है?
=> जवाब-दर्पण (Mirror)


42. पहेली-वह कौन है जिसका सिर नहीं है
फिर भी वह टोपी पहनता है?
=> जवाब-बोतल


43. पहेली-हरा घेरा, पीला मकान,
उसमें रहते, काले इंसान?
=> जवाब-सरसों


44. पहेली-तीन अक्षर का मेरा नाम,
अंत कटे तो घट जाऊं।
मध्य कटे तो भविष्य बन जाऊं,
अब तो बतलाओ मेरा नाम॥
=> जवाब-कमल


45. पहेली-डिब्बे जैसे उसका आकार,
और रंग होता लाल।
दो अक्षर का उसका नाम,
उससे खड़ी होती दीवार..!
=> जवाब-ईंट


46. पहेली-काली हूँ पर कोयल नहीं
लम्बी हूँ पर डंडी नहीं
डोर नहीं पर बाँधी जाती
दीदी मेरा नाम बताती ..!
=>  जवाब-चोटी


47. पहेली-एक पक्षी पर निर्जीव हूँ मैं,
आसमान की करता सैर
एक बार जो उड़ जाऊं तो,
वापस कभी धरती पर न आऊं॥
=> जवाब-गुब्बारा


48. पहेली-लंबाई है मेरी शान,
मीठे रस की मैं हूँ खान ।
दांतो की कसरत करवाता,
मेर नाम क्या तुम्हे है आता॥
=> जवाब-गन्ना

Leave a Comment