मजेदार पहेलियाँ | Funny puzzles in Hindi | Funny logic puzzles in Hindi
1. पहेली-ऐसी कौन सी सब्जी है
जिसमें एक शहर का नाम भी आता है?
जवाब-शिमला-मिर्च
2. पहेली-मैं हरा हूँ लेकिन मैं पत्ता नहीं हूँ।
नकलची हूँ लेकिन मैं बन्दर नहीं हूँ।
बताओ मैं कौन हूँ?
जवाब-तोता।
3. पहेली-ऐसी कौन-सी चीज है
जो हमें अपने जीवन में दो बार तो फ्री में मिलती है
लेकिन तीसरी बार हमें पैसे देने पड़ते हैं?
जवाब-दांत।
4. पहेली-ऐसी कौन सी चीज है
जो फटने पर आवाज नहीं करती?
जवाब-दूध।
5. पहेली-वह कौन-सी चीज है
जो एक जगह से दूसरी जगह जाती तो है
लेकिन अपनी जगह से हिलती भी नहीं है?
जवाब-सड़क।
6. पहेली-ऊंचे पहाड़ों पर उग पाता,
लाल गल से तुलना पाता।
मेरा रोज एक फल खाओ,
बीमारी को दूर भगाओ॥
जवाब-सेब।
7. पहेली-दर पे तेरे बैठा हूँ
करने को रखवाली।
बोलो भैया साथ ले गये
क्यो मेरी घरवाली..?
जवाब-ताला।
8. पहेली-कितने महीने ऐसे है
जिसमे 28 दिन होते है?
जवाब-पूरे 12 महीने में।
9. पहेली-ऐसी कौन-सी चीज है
जो अगर एक बार फट जाए
तो उसे कोई नहीं सिल सकता?
जवाब-गुब्बारा।
10. पहेली-ऐसा कौन-सा फल है
जो कभी ख़रीदा नहीं जा सकता?
जवाब-मेहनत का फल।
11. पहेली-ऐसी कौन-सी चीज है
जो पानी में भी गीली नहीं होती है?
जवाब-परछाई।
12. पहेली-हाथी फरवरी के बजाय जनवरी में
ज्यादा पानी क्यों पीता है?
जवाब-क्योंकि जनवरी में ज्यादा दिन होते है।।
13. पहेली-वो कौन है जिसका पेट फूला हुआ है
मगर वो दवाई नही खाता और
दिन-रात बिस्तर पर ही लेता हुआ रहता है..?
जवाब-तकिया।
14. पहेली- ऐसा कौन है
जिसकी चार टाँगें होते हुए भी
वह चल नहीं सकता ?
जवाब-टेबल (मेज )।
15. पहेली-बिना बुलाये डॉक्टर आये,
सुई लगाकर भाग जाये?
जवाब-मच्छर।
16. पहेली-ऐसी कौन-सी ड्रेस है
जिसे हम पहन नहीं सकते?
जवाब-एड्रेस (Address)।
17. पहेली-वह क्या है जो वर्ष में एक बार
और रविवार में दो बार आता है?
जवाब-‘ व ‘ अक्षर।
18. पहेली-ऐसी कौन-सी चीज है
जो जवानी में हरी और
बुढ़ापे में लाल दिखायी देती है?
जवाब-हरी -मिर्च।
19. पहेली-जिसको पाए उसको काटे, है ऐसा हत्यारा।
उसको जेल न फांसी होती,
लगता सबको प्यारा॥
जवाब-चाकू।
20. पहेली-गाय दूध देती है और मुर्गी अंडा देती है
तो बताओं ऐसा कौन है
जो दूघ और अंडा दोनो देता है?
जवाब-दुकानदार।
21. पहेली-ऐसी कौन-सी आवाज़ है
जिसे सभी सुन सकते हैं पर आप नहीं?
जवाब-खर्राटा (Snore)।
22. पहेली-एक वस्तु को मैंने देखा,
जिस पर हैं दांत।
बिना मुख के बोलकर,
करे रसीली बात।।
जवाब-हारमोनियम।
23. हेली-वह कौन-सा रूम है
जिसमें न तो कोई खिड़की होती है
और न ही कोई दरवाज़ा?
जवाब-मशरूम।
24. पहेली-वो क्या है जिसे मुँह में डालो तो हरा
और बहार निकालो तब लाल होता है?
जवाब- पान।
25. पहेली-एक सींग की ऐसी गाय,
जितना दो उतना ही खाय,
बताओ क्या?
जवाब-आटा चक्की (Hand Floor Mill)।
26. पहेली-वो कौन-सी चीज है
जो गर्म होने पर जम जाती है?
जवाब-अंडा।
27. पहेली-जितनी ज्यादा सेवा करता,
उतना घटता जाता।
सभी रंगों का नीला-पीला,
पानी के संग भाता॥
जवाब-साबुन।
28. पहेली-वो क्या है जिसे आप एक बार खाकर
दोबारा नहीं खाना चाहते?
जवाब-धोखा या मार।
29. पहेली-ससुराल को अंग्रेजी मेँ क्या कहते है..
बताओ..?
जवाब-इन लॉ हाउस (In Law House)।
30. पहेली-कौन-सी चीज पढ़ने और लिखने में काम आती है
पर पेन या कागज नही है.?
जवाब-नज़र का चश्मा।
31. पहेली-हरी थी मन भरी थी
लाख मोती जड़े थी।
राजाजी के बाग में
दोशाला ओढ़े खड़ी थी।।
जवाब-भुट्टा।
32. पहेली-वह कौन-सा जीव है जो छ: दिन
तक अपनी सास रोक सकता है?
जवाब-बिच्छू।
33. पहेली-कौन-सी मछली समुद्र में
तैर नहीं सकती?
जवाब-सेल्फिश।
34. पहेली-एक फूल है काले रंग का,
सिर पर सदा सुहाए।
तेज धूप में वो खिल जाता,
छाया में मुरझाए।।
जवाब-छाता।
35. पहेली-कपड़े बाल बनाती है वह,
खाती नहीं कतराती है वह।
बताओ क्या ?
जवाब-कैंची।
36. पहेली-कौन-सा फल मीठा होने के बावजूद
बाजार नहीं बिकता ?
जवाब-सब्र का फल।
37. पहेली-सामान की पैकिंग में,
होती है आसानी
न गलती न सड़ती है,
है पर्यावरण की परेशानी॥
जवाब-पॉलिथिन।
38. पहेली-ऐसी कौन-सी तीन चीज है
जिसमे फल फूल मिठाई तीनो होते हैं ?
जवाब-गुलाबजामुन।
39. पहेली-रंग है मेरा काला
उजाले में दिखाई देती हूँ
अँधेरे में छिप जाती हूँ..
बोलो क्या ?
जवाब-परछांई।
40. पहेली-कौन-सी चीज़ है
जिसका नाम लो तो टूट जाती है ?
जवाब-ख़ामोशी।
41. पहेली-फल नहीं पर फल कहाऊ
नामक मिर्च के संग सुहाऊ
खाने वाले की सेहत ब्धाऊ
सीता मैया की याद दिलाऊ !
जवाब-सीताफल।
42. पहेली-हरे हरे से देखे,
पक्के हो या कच्चे
भीतर लाल मलाई
जैसे ठंडे मीठे लच्छे !
जवाब-तरबूज।
43. पहेली-उस चीज़ का नाम बताएँ
जो आपको देने से पहले
आपसे ली जाती है ?
जवाब-फोटोग्राफर द्वारा आपकी फोटो।
44. पहेली-तारों पर दौड़ने वाली वो कौन है
जो बादलों में खेलती है.. बताओ?
जवाब-बिजली।
45. पहेली-कद के छोटे
कर्म के हीन
बीन बजाने के शौकीन
बताओ कौन..?
जवाब-मच्छर।
46. पहेली-एक गुफा में बत्तीस चोर,
दिन भर करते काम,
रात को करते आराम,
कोई बताएगा इनका नाम ?
जवाब-दाँत।
47. पहेली-एक लंबा आदमी,
चलते- चलते थक गया
लाओ छुरी काटो मुंडी,
फिर चलने लग गया॥
जवाब-पेंसिल।
48. पहेली-मेरा तो कोई रंग न रूप,
सहता हूं सर्दी और धूप।
मुझको कोई देख न पाता,
मैं सबका मुंह चूम जाता॥
जवाब-हवा।
49. पहेली-एक जानवर अजब निराला,
झील किनारे बैठा है।
चमक चोंच से देखे दुनिया,
दुम से पानी पीता॥
जवाब-दीपक।
50. पहेली-बेशक साधारण वस्त्र हूं,
न हर कोई मुझको पहने।
जब मल्ल-युद्ध में जाऊं,
तो फिर क्या मेरे कहने॥
जवाब-लंगोट।
51. पहेली-ऐसी कौन सी चीज़ है
जो ठंड में भी पिघलती है?
जवाब-मोमबत्ती।
52. पहेली-मध्य कटे तो दानी बनती,
तीन अक्षर का मेरा नाम।
बादल के संग घूमा करती,
बतलाओ जी मेरा नाम॥
जवाब-दामनी।
53. पहेली-पहले मैं कोयला खाता था,
फिर पीता था डीजल।
अब बिजली का सेवन करता,
जाने क्या होगा कल॥
जवाब-रेल इंजन।
54. पहेली-देहरादून निकट है नीचे,
अधिक नहीं हैं दूरी।
पर्वत की रानी कहलाती,
आदि कटे पर सूरी॥
जवाब-मंसूरी।
55. पहेली-आटे जैसी पिलपिली,
लगे ज्यों शहद की डली।
रंग है उसका भूरा-भूरा,
नाम बताओ पूरा-पूरा॥
जवाब-किशमिश।