फनी पहेलियाँ | Funny Riddles in Hindi with Answers | Funny Paheliyan in Hindi with answer
1. पहेली-काला घोड़ा सफेद सवारी,
एक उतरा दूसरे की बारी..
बोलो क्या..?
जवाब-तवा-रोटी।
2. पहेली-हाथी, घोड़ा, ऊंट, नहीं,
खाए न दाना न घास
सदा हवा पर ही रहे,
रहे न पल भर सांस…!!
जवाब-साइकिल।
3. पहेली-ऊंट की बैठक हिरन की चाल अजीब है
वह जानवर,दुम है न बाल..!
जवाब-मेढक।
4. पहेली-एक पैर है काली धोती,
जाड़े में वह हरदम सोती
गरमी में है छाया देती,
सावन में वह हरदम रोती..!
जवाब-छतरी।
5. पहेली-जिस फिल्म में वाशिंग पाउडर हीरो हो
उसका नाम क्या होगा?
जवाब-सर्फ तुम।
6. पहेली-प हटे तो लगता है कोड़ा,
नमक साथ में तीखा थोड़ा
खाने में यह सबको भाए,
खाते ही सबका मन हरषाये..!
जवाब-पकौड़ा।
7. पहेली-घर में रह रहे अकेले आदमी से
सीढी क्या कहती है?
जवाब-जीना सिर्फ तेरे लिए।
8. पहेली-एक राजा की अनोखी रानी
दुम के रस्ते पीती पानी…!
जवाब-दीपक।
9. पहेली-पांच अक्षर का मेरा नाम,
उल्टा सीधा एक समान
भारत की भाषा का नाम,
कोई तो बताओ मेरा नाम.
जवाब-मलयालम।
10. पहेली-नयी सदी का नया खिलौना,
सब कोई चाहे इसको लेना
बिना तार के मैं जुड़ जाऊं,
इससे उससे बात कराऊँ.
जवाब-मोबाइल।
11. पहेली-बत्तख कौन-सा गाना गा के
दूसरों को रिझाती है?
जवाब-डक-डक करने लगा।
12. पहेली-उसका नाम बताओ जो बीमार नहीं रहती है
फिर भी उसे गोली दी जाती है ?
जवाब-बन्दूक।
13. पहेली-चिड़िया नहीं लेकिन मैं,
कितना ऊँचा उड़ती हूँ
डोर मुझे दो देखो फिर,
कितना ऊपर उठती हूँ?
जवाब-पतंग।
14. पहेली-दर्जी अपना पहला कपड़ा सिलने के बाद
ख़ुशी से क्या गाता है?
जवाब-ओ यारा सी-ली सी-ली।
15. पहेली-आदि कटे तो बनता हूँ जल,
मध्य कटे तो बनता हूँ काल
अंत कटे तो करता हूँ काज,
बूझो बूझो मेरा नाम.
जवाब-काजल।
16. पहेली-वह कौन है
जिसके पास मुँह तो नहीं है
लेकिन बोलता खूब है ?
जवाब-रुपया।
17. पहेली-वो कौन सी चीज़ है
जिसे काटने पर लोग गाना गाते है?
जवाब-केक।
18. पहेली-वह क्या है
जिसे जितना ज्यादा साफ़ करने की कोशिश करोगे,
वह उतना ही काला होता जाएगा ?
जवाब-ब्लैक -बोर्ड।
19. पहेली-दो पहिये की एक सवारी,
बिन पेट्रोल चले ये गाड़ीआगे पीछे पैर घुमाओ,
बस आगे ही बढ़ते ही जाओ.
जवाब-साइकिल।
20. पहेली-ऐसी कौन-सी सब्जी है
जिसमें एक शहर का नाम भी आता है ?
जवाब-शिमला -मिर्च।
21. पहेली-ऐसी कौन-सी चीज है
जिसे औरत साल में केवल एक बार ही खरीदती है?
जवाब-राखी।
22. पहेली-एक फूल एक फल है भाई
दोनों मिलकर बने मिठाई.!
जवाब-गुलाबजामुन।
23. पहेली-ऐसा कौन-सा फल है
जो कच्चे में मीठा लगता है
और पक जाने के बाद खट्टा
या कड़वा लगने लगता है ?
जवाब-अनानास (Pineapples)।
24. पहेली-आपस की उलझन सुलझाकर,
अलग-अलग जो बांटता,
दांत नहीं वह काटता.?
जवाब-कंघी।
25. पहेली-ऐसी कौन-सी चीज है
जो आँख होते हुए भी नहीं देख सकती?
जवाब-सुई।
26. पहेली-ऐसा कौन सा साल है
जिसे उल्टा लिखो या सीधा,
कोई फर्क नहीं पड़ता ?
जवाब-1961
27. पहेली-ऐसी कौन सी चीज है,
जो सारे बच्चे खाते हैं
लेकिन अच्छी किसी को नहीं लगती है?
जवाब-डांट–फटकार।
28. पहेली-चारपाई को तीन अक्षरों में
कैसे लिखेंगे ?
जवाब-4पाई।
29. पहेली-ऐसी कौन-सी चीज है
जिसे हम बंद तो कर सकते हैं
लेकिन खोल नहीं सकते?
जवाब-अलार्म।
30. पहेली-ऐसा कौन-सा गेट है
जिसमें से हम निकल नहीं सकते हैं?
जवाब-कोलगेट।
31. पहेली-ऐसा कौन-सा नाम है
जिसे हिंदी, अंग्रेजी और गणित तीनों भाषाओँ में
लिखा जा सकता है?
जवाब-विनोद ।
32. पहेली-ऐसी कौन-सी चीज है
जो आपकी मुट्ठी में तो है
पर आपके वश में नहीं..?
जवाब-हाथ की लकीरें।
33. पहेली-English में ‘E’ के बाद
क्या आता है ?
जवाब-‘N’।
34. पहेली-दो अक्षर का मेरा नाम,
सर को ढकना मेरा काम..?
जवाब-टोपी।
35. पहेली-वह कौन है
जिसका शरीर तो लाल लेकिन मुँह काला होता है?
सुबह से शाम तक वह कागज़ खाता है
और शाम को उसके पेट में हाथ डालकर वह सारे कागज़ कोई ले जाता है?
जवाब-लैटर –बॉक्स।
36. पहेली-छोटा-सा फ़क़ीर,
जिसके पेट में लकीर…!
जवाब-गेहूं।
37. पहेली-छोटी-सी छोकरी,
लालबाई उसका नाम है
पहने है घाघरा, एक पैसा दाम है..?
जवाब-लाल–मिर्च।
38. पहेली-गोलू और मोलू दोनों दोस्त हैं.
एक दिन गोलू की मुर्गी ने मोलू के घर जाकर अंडे दिए
तो बताओ अब
अंडे किसके हुए गोलू के या मोलू के?
जवाब- मुर्गी के।
39. पहेली-वह कौन है जो सुबह से लेकर शाम तक
सूरज की तरफ ही देखता रहता है?
जवाब- सूरजमुखी।
40. पहेली-ऐसी कौन-सी चीज है
जिसे हम काटते हैं, पीसते हैं,
बाँटते हैं लेकिन खाते नहीं..?
जवाब-ताश के पत्ते।
41. पहेली-अंत कटे तो खेत जोतता,
मध्य कटे तो बनूं पवन ।
हर घर में खाया जाता हूं
शादी हो या करो हवन॥
जवाब-हलवा।
42. पहेली-ऐसा कौन-सा फल होता है
जिसके ऊपर पत्ता होता है?
जवाब-मक्का।
43. पहेली-एक ऐसी लकड़ी का नाम बताओ
जिसके सर पर ताज हो ता है ?
जवाब-लौंग।
44. पहेली-पीकर रक्त हमारा,
अपनी सेहत बहुत बनाते।
शाम ढले बिस्तर पर आकार,
निडर होकर मौज मनाते॥
जवाब-खटमल।
45. पहेली-गहरे सागर जाना है,
तब ही इसको पाना है।
बहुत अधिक है इसका मोल,
खोल पहेली जलदी खोल ॥
जवाब-मोती।
46. पहेली-लगातार ही खाता जाता,
ठूंस-ठूंस कर माल पचाता।
सौ किलो से पेट भर जाता,
तब वह अपना मुंह सिलवाता॥
जवाब-बोरा।
47. पहेली-दो अक्षर का उसका नाम,
एक बार फल देता,
लकड़ी नहीं उसके अंदर,
मजेदार फल देता॥
जवाब-केला।
48. पहेली-सारे जग में व्यास हूं,
सप्ताह में एक दिन आता।
मेरे आने को सभी तरसें,
सबको जो मैं आराम दिलाता॥
जवाब-रविवार।
49. पहेली-काली है पर नाग नहीं,
लंबी है पर रस्सी नहीं।
फूल चढ़े पर भगवान नहीं,
जल्दी बतलाओ उसका नाम॥
जवाब-चोटी।
50. पहेली-बिजली के खंभे लगाते हुए
मजदूर क्या गाते है?
जवाब-तार से तार मिला।
51. पहेली-एक रसीला फल,
हो जाए अगर उसका अंत
तो बन जाए, वह एक संत॥
जवाब-संतरा।
52. पहेली-तीन अक्षर का मेरा नाम,
आता हूं खाने के काम ।
हर घर में मैं मिल जाता,
सबके खाने का स्वाद बढ़ाता ॥
जवाब-नमक।
53. पहेली-अगर कहीं मुझको पा जाता,
बड़े शौक से तोता खाता।
बच्चे-बूढे अगर खा जाते,
आंखों में आंसू भर आते॥
जवाब-मिर्ची।
54. पहेली-रंग बिरंगी एक परी,
चुपके चुपके आए।
मीठा–मीठा रस चूसकर,
चूप के से उड़ जाए॥
जवाब-तितली।
55. पहेली-जब स्टीम इंजन, ट्रांसफॉर्मर के पास गया
तो उसने क्या बोला?
जवाब-ये तुम्हारे ‘भाप’ का घर नहीं,
पावर स्टेशन है।