बाल पहेलियाँ | Kids puzzles in Hindi | Tricky riddles with answers
1. पहेली-गोल-गोल हैं जिसकी आंखें,
भाता नहीं उजाला,
में सोता रहता हरदम,
रात विचरने वाला…
जवाब-उल्लू।
2. पहेली-वह क्या है जिसे अगर सीधा कर दिया जाए
तो वह पानी पिलाती है
और अगर उसे उल्टा कर दिया जाए
तो वह दीन कहलाती है?
जवाब-नदी।
3. पहेली-कान बड़े हैं, काया छोटी,
कोमल-कोमल बाल,
चौकस इतना पकड़ सके न,
बड़ी तेज़ है चाल…
जवाब-खरगोश।
4. पहेली-ऐसा कौन-सा खजाना है
जिसे जितना ज्यादा लुटाया जाय,
वह उतना ही ज्यादा बढ़ता जाता है ?
जवाब-ज्ञान का खजाना।
5. पहेली-राग सुरीली रंग से काली,
सबके मन को भाती,
बैठ पेड़ की डाली पर जो,
मीठे गीत सुनाती…
जवाब-कोयल।
6. पहेली-ऐसा कौन-सा जानवर है
जिसकी पूँछ पर पैसा होता है ?
जवाब-मोर।
7. पहेली-हरी ड्रेस और लाल चोंच है,
रटना जिसका काम,
कुतर-कुतरकर फल खाता है,
लेता हरि का नाम…!
जवाब-तोता।
8. पहेली-ऐसा कौन-सा फल है
जिसके पेट में दांत होते हैं ?
जवाब-अनार।
9. पहेली-लम्बी गर्दन, पीठ पर कूबड़,
घड़ों पानी पी जाए,
टीलों पर जो सरपट दौड़े,
मरुथल जहाज़ कहाए…!.
जवाब-ऊंट।
10. पहेली-दो अक्षर का मेरा नाम,
सर को ढकना मेरा काम..!
जवाब-टोपी।
11. पहेली-वह कौन है जिसका शरीर तो लाल लेकिन मुँह काला होता है ?
सुबह से शाम तक वह कागज़ खाता है
और शाम को उसके पेट में हाथ डालकर
वह सारे कागज़ कोई ले जाता है ?
जवाब-लैटर-बॉक्स।
12. पहेली-वह कौन है जिसका शरीर तो लाल लेकिन मुँह काला होता है ?
सुबह से शाम तक वह कागज़ खाता है
और शाम को उसके पेट में हाथ डालकर
वह सारे कागज़ कोई ले जाता है ?
जवाब-लैटर-बॉक्स।
13. पहेली-मैं सबके पास हूँ।
कोई मुझे खो नहीं सकता है।
बताओ मैं कौन हूँ ?
जवाब-परछाई।
14. पहेली-छोटे तन में गांठ लगी है,
करे जो दिन भर काम,
आपस में जो हिलमिल रहती,
नहीं करती आराम…
जवाब-चींटी।
15. पहेली-ऐसी कौन-सी चीज है
जो बारिश में चाहें जितनी भीगे,
वह कभी गीली नहीं हो सकती है?
जवाब-पानी।
16. पहेली-पानी में ख़ुश रहता हरदम,
धीमी जिसकी चाल,
ख़तरा पाकर सिमट जाए झट,
बन जाता खुद ढाल…
जवाब-कछुआ।
17. पहेली-वह क्या है जो आप
किसी को देने के बाद भी रख सकते हो?
जवाब-अपना वचन।
18. पहेली-वह क्या है जो आप
किसी को देने के बाद भी रख सकते हो?
जवाब-अपना वचन।
19. पहेली-वह क्या है
जिसकी आँखों में अगर अंगुली डालो
तो वह अपना मुँह खोल देती है ?
जवाब-कैंची ।
20. पहेली-ऐसा कौन-सा महीना है
जिसमें लोग सबसे कम सोते हैं?
जवाब-फ़रवरी का महीना।
21. पहेली-वह कौन है
जिसके पास चार अंगुलियाँ और एक अंगूठा है
लेकिन अगर उसकी किसी भी अंगुली या अंगूठे को काट दिया जाए
तो उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है?
जवाब-दस्ताना।
22. पहेली-ऐसी कौन-सी चीज है
जो हमेशा बढ़ती तो है
लेकिन कभी कम नहीं होती है ..!
जवाब-उम्र।
23. पहेली-वह क्या है
जिसके पास एक आँख है
फिर भी वह देख नहीं सकती है?
जवाब- सुई।
24. पहेली-वह क्या है
जिसमें से आप सब ले लेंगे फिर
भी कुछ बच जायेगा?
जवाब- सबकुछ।
25. पहेली-वह कौन-सी चीज है
जो हमेशा दौड़ती ही है,
कभी चलती नहीं?
जवाब-इंजन।
26. पहेली-वह क्या है जो लोग अपने से
ज्यादा दुसरो का लेते है?
जवाब-नाम।
27. पहेली-ऐसा कब होता है
जब आप लालपर चलते हो
और हरे पर रुक जाते हो?
जवाब-जब आप तरबूजा खाते हो।
28. पहेली-एक हाथी तालाब में गिर गया
अब वह कैसे निकलेगा ?
जवाब- गीला होकर।
29. पहेली-एक लाठी की सुनो कहानी,
भरा इसमें मीठा पानी।
जवाब- गन्ना।
30. पहेली-चार ड्राइवर एक सवारी
उसके पीछे जनता भारी।
जवाब- पेट्रोल।
31. पहेली-तीन अक्षर का मेरा नाम उल्टा
सीधा एक समान।
जवाब-जहाज़।
32. पहेली-मुझे सुनाती सब की नानी
प्रथम कटे को होती हानि |
बच्चे भूले खाना पानी
एक था राजा एक थी रानी |
जवाब-कहानी।
33. पहेली-लाल डब्बा पीले खाने
उस में लगे मोती के दाने..।
जवाब-अनार।
34. पहेली-बिना बुलाये डॉक्टर आये,
सुई लगाकर भाग जाये ??
बताओ क्या…?
जवाब-मच्छर।
35. पहेली-काली-काली माँ,
लाल लाल बच्चे,
जिधर जाए माँ,
उधर जाए बच्चे..!
जवाब-रेलगाड़ी।
36. पहेली-अगर नाक पे मैं चढ़ जाऊं
तो कान पकड़ कर खूब पढ़ाऊँ..
जवाब-चश्मा।
37. पहेली-सारे जगत की करूँ मैं सैर
धरती पे रखता नहीं पैर
रात अँधेरी मेरे बगैर
बताओ क्या है मेरा नाम ?
जवाब-चंद्रमा।
38. पहेली-खुली रात में पैदा होती
हरी घास पर सोती हूँ
मोती जैसी मूरत मेरी
बादल की मैं पोती हूँ
बताओ क्या?
जवाब-ओस की बूंद।
39. पहेली-गोल-गोल घूमता जाऊं
ठंडक देना मेरा काम
गर्मी में आता हूँ काम..
जवाब-पंखा।
40. पहेली-बूझो भैया एक पहेली
जब भी काटो
तो निकले नई नवेली.!
जवाब-पेन्सिल।
41. पहेली-दो अंगुल की सड़क
उस पर रेल चले बेधडक !
जवाब-माचिस।
42. पहेली-सरस्वती की सफ़ेद सवारी,
मोती जिनको भाते,,
करते अलग दूध से पानी,
बोलो कौन कहाते…
जवाब-हंस।
43. पहेली-एक फूल यहाँ खिला,
एक खिला कलकत्ता
एक अजूबा हमने देखा,
पत्ते के ऊपर पत्ता !
जवाब-फूलगोबी।
44. पहेली-वह कौन-सी चीज है
जो लगती तो हरी है
लेकिन निकलती लाल है..!
जवाब-मेहँदी।
45. पहेली-वो कौन है
जो बिना हिले पहाड़ों में भी जाती है
और शहरों में भी,
गलियों में भी जाती है और बाजारों में भी..!
जवाब-सड़क।
46. पहेली- एक बाग़ में फूल अनेक
उन फूलों का राजा एक
बगियाँ में जब राजा आये
बगियाँ में चांदनी छा जाय..।
जवाब-चन्द्रमा।
47. पहेली-ऐसी कौन-सी चीज है
जिसे कोई चोर चुरा नहीं सकता ?
जवाब-ज्ञान।
48. पहेली-पी.पी वाला राग सुनाकर,
सबकी नींद उड़ाता हूं।
जोर चले जिस पर भी मेरा,
रोगी उसे बनाता हूं॥
जवाब-मच्छर।
49. पहेली-छोटा- सा है उसका पेट,
लेता सारा जगत समेट ।
चार अक्षर का उसका नाम,
कहानी कविता भी करता हमको भेंट॥
जवाब-अखवार।
50. पहेली-देह काठ, मुंह आठ, सूरत जानी पहचानी।
मुंह में जीभ नहीं है,
फिर भी बोले मीठी वाणी॥
जवाब-बांसुरी।
51. पहेली-लोहे का है मेरा घर,
फल खाऊं मैं कुतर कुतर।
करुं न घर का कोई काम,
रटूं रात- दिन सीमा राम॥
जवाब-तोता।
52. पहेली-कार्तिकेय का वाहन कहलाता,
राष्ट्रीय पक्षी का सम्मान पाया।
मेघ बुलाने का है इसे वरदान,
नाम बताओ उसका पहचान॥
जवाब-मोर।