तर्क बुद्धि पहेलियाँ | Logical Puzzles in Hindi | Dimagi paheliyan with answer

तर्क बुद्धि पहेलियाँ | Logical Puzzles in Hindi | Dimagi paheliyan with answer

1. पहेली-सुरेश अगर रीना का पिता है तो सुरेश,
रीना के पिता का क्या है?
जवाब-नाम।

2. पहेली-एक आदमी दिल्ली में अपने केबिन में बैठा था
लेकिन जब वह केबिन से बाहर निकला तो वह मुम्बई में था।
बताओ यह कैसे मुमकिन हो सकता है?
जवाब-क्योंकि वह पायलेट था और वह अपने प्लेन के केबिन में बैठा था।

3. पहेली-राम रवि का भाई है। रेखा अतुल की बहन है।
रवि,रेखा का पुत्र है।
राम का रेखा से क्या रिस्ता है?
जवाब-पुत्र।

4. पहेली-एक ऐसा प्रश्न बताइए
जिसका उत्तर हाँ या नहीं में नहीं दिया जा सकता है।
जवाब-क्या आप सो रहे हैं?

5. पहेली-यह धनुष है सबको भाता
पर लड़ने के यह काम न आता?
जवाब-इन्द्रधनुष।

6. पहेली-गोल है पर गेंद नहीं,
काच है पर दर्पण नहीं,
रौशनी देता है पर सूरज नहीं,
बताओ वो क्या है?
जवाब-बल्ब।

7. पहेली-खुशबू है पर फूल नहीं,
जलती है पर ईर्ष्या नहीं
बताओ वो क्या है?
जवाब-अगरबत्ती।

8. पहेली-एक कटोरे में 8 केले पड़े हुए हैं
तो अगर आपने 5 केले उठा लिए
तो आपके पास कितने केले बचेंगे?
जवाब-5 क्यूंकि आपने 5 केले उठाये हैं।

9. पहेली-एक बूढ़ा आदमी एक बकरी लेकर जा रहा था
तो किसी व्यक्ति ने उससे तीन सवाल पूछे।
ये बच्चे तुम्हारी कौन है,तुम्हारी उम्र कितनी है
यह बकरी कितने की है..
बूढ़े ने तीनो सवालों का एक ही शब्द में जवाब दे दिया
बताओ वो शब्द क्या है ?
जवाब-89।

10. पहेली-एक टैंक में 7 मछलियां है
अगर उसमें से 2 मछलियां मर जाये तो
टैंक में कितनी मछलियां बचेगी?
जवाब-टैंक में 7 ही मछलियां बचेगी।

11. पहेली-ऐसी कौन सी जगह है जहाँ सड़क है लेकिन गाड़ी नहीं है।
जंगल है लेकिन पेड़ नहीं है।
शहर है लेकिन घर नहीं है?
जवाब-नक्शा (Map)।

12. पहेली-मुझमे भार सदा ही रहता,
जगह घेरना मुझको आता।
हर वस्तु से गहरा रिश्ता,
हर जगह मैं पाया जाता।
बताओ क्या?
जवाब-गैस।

13. पहेली-एक महल के दो दरवाजा,
खुलता एक ही संग।
कमरा नही और माल रखा है,
फिर भी सुरक्षित अत्यंत..!
जवाब-सीपी।

14. पहेली-एक पेड़ में एक ही पत्ती,
ओ भी रंग बिरंग।
करते सभी नमन हैं उसको,
मन मे भरे उमंग।।
जवाब-झंडा।

15. पहेली-मामा जी के नौ सौ गाय,
रात चराये दिन बांध दिया जाय।
जवाब-तारे।

16. पहेली-तीन आंख है उसके फिर भी,
रहता तीनों बन्द।
अंदर सरोवर भरा कहाँ से,
मेढ़ है सादा रंग।।
जवाब-नारियल।

17. पहेली-A और B में क्या अंतर है?
जवाब-A स्वर जबकि B व्यंजन है।

18. पहेली-एक रूमाल के चार कोने हैं.
उनमें से अगर दो कोनों को काट दिया जाए
तो कितने कोने बचेंगे?
जवाब- 6.

19. पहेली-वो क्या है जो आता है
पर कभी पहुँचता नही?
जवाब- Tomorrow आने वाला कल।

20. पहेली-एक गाय के गले में 5 फिट की लंबी रस्सी बँधी हुई है,
15 फिट की दूरी पर चारा रखा गया है,
वह चारे को कैसे खायेगी?
जवाब-रस्सी गाय के गले मे बधी है
इसलिए चारा कही हो गाय आराम से कहा सकती है।

21. पहेली-वह कौन सी चीज है
जो हमेशा दौड़ती ही है,कभी चलती नहीं?
जवाब-इंजन।

22. पहेली-खाली पेट, बड़ी मस्तानी,
लोग कहें उसको, पानी की रानी
बताओ क्या?
जवाब- नाव।

23. पहेली-वो कौन फूल है
जो दिखाई नहीं देता लेकिन होता है?
जवाब- अप्रैल फूल।

24. पहेली-जितना आप आगे बढ़ाते हैं,
उतने पीछे छूट जाते हैं।
बताओ क्या है वह ?
जवाब- कदम।

25. पहेली-एक पूरी तरह खाली Box में
आप कितने Apple भर सकते है?
जवाब- सिर्फ एक Apple
क्योंकि अगर आपने एक Apple रख दिया
तो वो Box पूरी तरह खाली नही रहेगा।

26. पहेली-यदि मैं आपके पिताजी के पुत्र की माता जी के
नाती की माता जी का पति लगता हूँ
तो बताइए कि हम आपके रिश्ते में क्या लगेंगे?
जवाब-भाई (Brother)।

27. पहेली-ऐसी कौन-सी चीज है
जिसके पास पंख नहीं हैं फिर भी उड़ती है?
जवाब-पतंग।

28. पहेली-मेरे नाना के पापा के बहन के बेटे के बेटे की बेटी,
मेरे नाना के बेटी के बेटे क्या लगेगी?
जवाब-भाई-बहन।

29. पहेली-दो घरो मे आग लग गयी थी
एक अमीर के घर मे, एक गरीब के घर मे
आप बताईए पुलिस सबसे पहले किस घर की आग बुझाएगी?
जवाब- किसी के घर नहीं,
क्योंकि पुलिस आग नहीं बुझती बता सकते हैं।

30. पहेली-एक लड़का एक लड़की से उसका नाम पूछता है…
वो कहती है मेरा नाम मेरी कार की नम्बर प्लेट में छुपा है
कार का नम्बर था WV733N
लड़की का नाम बताइए?
जवाब- NEELAM।

31. पहेली-ऐसी कौन सी चीज है जिसके पैर नहीं हैं
फिर भी वह चढ़ती भी है और उतरती भी है?
जवाब-थर्मामीटर (Tharmameter) ।

32. पहेली-पैर नहीं फिर भी चलती है
बताओ क्या ?
जवाब-घडी।

33. पहेली-तीन पैरों वाली तितली
नहा धो के कढ़ाई से निकली..!
जवाब-समोसा।

34. पहेली-घुसा आँख में मेरे धागा
दर्जी के घर से मैं भागा..!
जवाब-बटन।

35. पहेली-पीली पोखर
पीले अंडे
जल्द बता नहीं मारूँ डंडे..!
जवाब-बेसन की कढ़ी।

36. पहेली-बिन बताये रात को आते हैं
बिन चोरी किये गायब हो जाते हैं
बताओ तो क्या हैं ?
जवाब-तारे।

37. पहेली-सुबह सुबह ही आता हूँ
दुनिया की ख़बरें लाता हूँ
सबको रहता मेरा इंतजार
हर कोई करता मुझसे प्यार..!
जवाब-अख़बार।

38. पहेली-ऐसी कौन सी चीज है,
जिसे बेहद ही नुकसानदेह माना जाता है
लेकिन फिर भी लोग उसे पीने की सलाह देते है.!
जवाब-गुस्सा।

39. पहेली-मैं हरी मेरे बच्चे काले
मुझे छोड़ मेरे बच्चे खाले.,
बताओ क्या?
पहेली-एक ही माँ के दो पूत
दोनों की महान अलग करतूत
भाई को भाई से लाग,
एक ठंडा दूसरा आग?
जवाब-चाँद-सूरज।
जवाब-इलाइची।

40. पहेली-वह कौन-सा प्राणी है
जो अपनी जीभ से अपने कान को साफ कर सकता है?
जवाब-जिराफ (क्योंकि जिराफ की जीभ 21 इंच की होती है
और वो अपनी जीभ से कान को भी साफ़ कर सकता है)।

41. पहेली-तीन अक्षर का मेरा नाम, पहला कटे तो राम राम,
दूजा कटे तो फल का नाम,तीजा कटे तो काटने का काम।
बताओ क्या है मेरा नाम?
जवाब-आराम।

42. पहेली-दो भाई लड़ते आपस में,
शोर बहुत करते हैं।
जो भी आकर पड़े बीच में,
उसे पीस धरते है॥
जवाब-चक्की

43. पहेली-साल के किस महीने में
एक व्यक्ति सबसे कम सोता है?
जवाब-फरवरी।

44. पहेली-नाम उसका उल्टा-सीधा एक समान,
न्याय दिलाना उसका काम।
सही करे या गलत निर्णय,
पर सब करते उसका सम्मान ॥
जवाब-जज।

45. पहेली-न कभी होता है जन्म,
न कभी होता है मरण ।
सब जीवों में आती-जाती,
मैं अजर-अमर कहलाती॥
जवाब-आत्मा।

46. पहेली-दो अक्षर का उसका नाम,
हिमालय से वह निकलती।
ऐसी मान्या है साथियों,
पाप वह सभी के धोती॥
जवाब-गंगा।

47. पहेली-दो अक्षर का मेरा नाम,
हर चीज जलाना मेरा काम ।
सबको मैं डराती–भगाती,
मिट्टी पानी से डर जाती॥
जवाब-आग।

48. पहेली-एक पुल की चौड़ाई सिर्फ इतनी है
कि एक ट्रक आ सकता है या जा सकता है,
दो ट्रक वाले आमने-सामने आ जातें हैं,
वे पुल को कैसे क्रास करेंगे?
जवाब-ट्रक नही आ सकता पर ट्रक वाले आ जा सकते है।

49. पहेली-एक बार भोजन कर लो,
तुमको खूब खिलाऊँ,
अगर दुबारा मुझको चाहो,
काम नही मै आऊँ..!
जवाब-पत्तल।

50. पहेली-ऐसी कौन-सी जगह है
जहां बहुत से लोग होते है
लेकिन फिर भी हर कोई अपने आप को
अकेला ही महसूस करता है?
जवाब-एग्जाम हॉल (Exam Hall) ।

Leave a Comment