गणितीय पहेलियाँ | Math Paheliyan | Maths Puzzles with Answers in Hindi
1. पहेली-दो बाप के दो बेटे, तीन अंडे को
बराबर बराबर बिना तोड़े कैसे खाएंगे
बुद्धिमान हो तो जवाब दो?
जवाब-यहाँ तीन लोग है और तीन अंडे भी इसलिए तीनो एक-एक अंडा खा लेंगे।
(अगर आप सोच रहे हैं तीन लोग कैसे, तो एक दादा है एक बाप है और एक बेटा है। मतलब दो बाप और दो बेटे)
2. पहेली-एक बिल्ली के तीन बच्चे हैं जिनका नाम है
मार्च, अप्रैल और मई.
बिल्ली का नाम क्या है?
जवाब-एक और क्या.
(इसके दो उत्तर संभव है पहला “एक” और दूसरा उत्तर “क्या” हो सकता है।
प्रश्न में कहा गया है एक बिल्ली के तीन बच्चे वहीं अंत मे कहा गया है बिल्ली का नाम क्या है?)
3. पहेली-1 से 100 तक लिखने में
1 कितनी बार आता है?
जवाब-एक बार।
4. पहेली-तो आपके पास कूल कितनी टाँगे हैं?
2 कुत्ते और 3 बिल्लियां हैं
तो आपके पास
कुल कितनी टाँगे हैं?
जवाब-2 टाँगे।
5. पहेली-एक मुर्गा एक दिन में एक अंडा देता है
तो बताओ 1 जनवरी से 31 मार्च तक
वो कितने अंडे देगा?
जवाब-शून्य (Zero)।
6. पहेली-अगर आप के पास 7 कैंडल्स (मोमबत्ती) हैं
सभी जल रहे हैं पर आप ने दो को बुझा दिया तो
आप के पास कितने मोमबत्ती बचेंगे?
जवाब-2 कैंडल्स।
(क्योंकि आप के पास 7 मोमबत्तियां हैं आप ने दो को बुझा दिया तो बाकी के पाँच तो जलती ही रहेंगी
और कुछ देर बाद जल कर खत्म हो जाएगी और आप के पास दो ही मोमबत्ती बचेंगी)
7. पहेली-अगर एक घर में चार बहने है।
सभी बहनों के एक एक भाई है।
बहनों के पापा अभी घर पे नहीं है।
तो बताओ घर में कितने लोग हैं?
जवाब-4 लोग है जैसे कि पहेली में ही कहा गया है
घर मे चार लोग हैं।
8. पहेली-अगर एक आदमी 10 रुपये में गांजा होता है
तो बताइये 10 गंजे कितने रुपये में गंजे होंगे?
जवाब-जीरो रुपये, क्योंकि वो पहले से ही गंजे है।
9. पहेली-बाप बेटे दो रोटी पकाए तीन न तोड़ना न फेकना,
न कम ज्यादा खाना न पिछे बाकी रखना,
बताओ कैसे बराबर खाएगे?
जवाब-तीनो एक-एक रोटी खाएंगे।
(क्योंकि बाप, बेटे दो। मतलब एक बाप और दो बेटे कुल मिला कर तीन लोग)
10. पहेली-चार खंडो का नगर बना,
चार कुए बिन पानी
चोर 18 उसमे बैठे,लिए 1 रानी
आया 1 दरोगा
सबको पीट-पीटकर,कुए में डाला. बताओ क्या..?
जवाब-कैरम बोर्ड (Carom Board)
11. पहेली-ऐसा क्या है,
जिसके जमीन पर 4 पैर हो, 3 पैर जब वो आसमान में हो,
और 2 पैर जब वो पानी के अंदर हो?
जवाब-बत्तख।
12. पहेली-आप खाली पेट कितने केले खा सकते हैं?
जवाब-सिर्फ एक क्योंकि
एक खाने के बाद आप खाली पेट नहीं रहेंगे।
13. पहेली-अगर कोई 60 किलोग्राम का व्यक्ति
चाँद पर जाता है तो उनका वजन कितना होगा ?
जवाब-16 .5% काम होता है
उसका वजन होगा 9.9 किलो हो जायेगा।
14. पहेली-माना की लड़की की उम्र 17 साल है
तो बताइये
उसके पापा का नाम क्या होगा ?
जवाब-माना।
15. पहेली- एक कमरे में चार सो आदमी थे,
उसमें से दो सो गये
अब बताओ कितने आदमी बचे ?
जवाब-400।
16. पहेली-चार और चार मिलकर कब,
आठ से अधिक बनते हैं ?
जवाब-44।
17. पहेली-एक टेबल पर प्लेट में दो सेब है।
और उसे खाने वाले तीन आदमी…
कैसे खायेंगे?
जवाब-एक टेबल पर है सेब
और बाकि प्लेट में ।
18. पहेली-रमेश के पिता के 5 बच्चे.
भास्कर,
नीरज,
लोकेश,
ललित,
5वें का नाम बताओ ?
जवाब-रमेश के पिता .. यानी महेश पांचवा नाम हुआ।
19. पहेली-एक स्कूल में तीन दोस्त रहते थे,उनका नाम था !
1हिंदी….2अंग्रेजी…3गणित….
वे एक दिन बाहर घूमने गए अचानक उनका एक्सीडेंट हो गया तो
1 हिंदी ने कहा मदद करो मदद करो
2 अंग्रेजी ने कहा हैल्प मी हेल्प मी
3 तो बताओ गणित ने क्या कहा……………….?
जवाब-Help us!! मदद करो !!!
(वैसे तो हिंदी, अंग्रेजी और गणित सिर्फ उन दोस्तों का नाम था इसका मतलब ये नही की वो सब उसी भाषा मे बात करें।तो गणित वाला हिंदी और अंग्रेजी दोनो में चिल्लाया होगा ताकि कोई तो समझे।)
20. पहेली-1 आदमी ने 1 ऊंगली से 6 लोगों को 6 सेकण्ड में
उपर पहुँचा दिया…क्या वो…
सुपरमेन था ? : नहीं…स्पाइडरमेन ? : नहीं…
रजनीकांत ? : नहीं…नहीं…नहीं…नहीं…
तो वो कौन था ?
जवाब-Lift Man (लिफ्टवाला)।
21. पहेली-1 आदमी ने 1 ऊंगली से 6 लोगों को 6 सेकण्ड में
उपर पहुँचा दिया…क्या वो…
सुपरमेन था ? : नहीं…स्पाइडरमेन ? : नहीं…
रजनीकांत ? : नहीं…नहीं…नहीं…नहीं…
तो वो कौन था ?
जवाब-Lift Man (लिफ्टवाला)।
22. पहेली-अगर 8 को आधा कर दिया जाए
तो 0 और 4 के अलावा और क्या जवाब आएगा?
जवाब-3 ( 8 बीच में काटे तो)
23. पहेली-मैंने 20 को काट दिया,
फिर भी,
ना कानून तोडा ना खून किया,
ऐसा तो मैंने क्या किया ?
जवाब- नाखून काटा।
24. पहेली-चीटी के दो आगे चीटी,
चीटी के दो पीछे चीटी,
बोलो कितनी चीटी ?
जवाब- 3 चीटी।
25. पहेली-इसे सिद्ध करे-
A + B + B + B + 80 + 90 = 100
होता है।
कोशिश करो और जवाब दो। ‘A’ और ‘B’ क्या है?
जवाब- अक्कड़ बक्कड़ बम्बे बो 80 90 पुरे 100।