कठिन पहेलियाँ उत्तर सहित | Riddles in Hindi with Answers | Paheliyan with answer
1. पहेली-पानी से निकला पेड़ एक;
पात नहीं पर डाल अनेक;
इस पेड़ की ठंडी छाया;
बैठ के नीचे उसको पाया;
बताओ क्या?
जवाब-फव्वारा।
2. पहेली-साथ-साथ मैं जाती हूँ
हाथ नहीं मैं आती हूँ
बोलो क्या?
जवाब-अंगूठी।
3. पहेली-1.शहद से ज्यादा मीठा ________ है।
2.सूरज से ज्यादा गर्म ________ है।
3.बादशाह को ________ चाहिए।
4.फकीर के पास ________ है।
5.जो ________ खाएगा वह मर जाएगा।
पांचों खाली स्थान पर एक जैसा उत्तर ही भरना है।
जवाब-कुछ नही।
4. पहेली-कल्पना कीजिए आप एक अंधरे कमरे है और
आपको इस अंधरे कमरे से निकलना है
तो कैसे निकलेंगे?
जवाब-आप कल्पना करना बंद कर दीजिए।
5. पहेली-चल पड़ती तो चल जाती
बिना सहारे ठहर न पाती?
जवाब-कुर्सी।
6. पहेली-रमेश ने एक ऐसी चीज बनाई है,
जिससे दीवारके आर-पार देखा जा सकता है.
बताओ वो चीज क्या है?
जवाब-खिड़की।
7. पहेली-शतरंज के बोर्ड मे
कितने वर्ग होते है?
जवाब-204 वर्ग।
8. पहेली-एक साल मे 12 महीने होते है.
7 महीने 31 दिन के होते है.
कितने महीने 28 दिन के होते है ?
जवाब-12 महीने (सभी महीने मे 28 दिन होते है)।
9. पहेली-गोपाल के माँ को चार पुत्र है,जिसमें
एक का नाम सोमवार,दूसरा का नाम मंगलवार,
तीसरे का नाम बुधवार है तो चौथा
पुत्र का नाम क्या है?
जवाब-गोपाल।
10. पहेली-ऐसी कौन सी चीज है
जो है तो सोने की,
लेकिन सोने से सस्ती है..?
जवाब-तकिया।
11. पहेली-वह कौन है जो रात में तो रोती है
लेकिन दिन में चैन से सोती है ?
जवाब-मोमबत्ती।
12. पहेली-एक कुँए मे 5 मेढक थे.
एक मेढकमर गया तो
कुँए मे कितने मेढक है ?
जवाब-5 मेढक।
13. पहेली-एक पेड़ के नीचे पाँच आदमी बैठे है
जिसमे से एक लंगड़ा,दूसरा वाला लुल्ला,तीसरा वाला अंधा,
चौथा वाला बहरा और पांचवां वाला गूँगा है.
एक आम गिरता है तो सबसे पहले कौन उठायेगा..?
जवाब-पीपल के पेड़ के नीचे आम नही गिरता।
14. पहेली-चार पाँव पर चल न पाए
चलते को भी वह बैठाए..!
जवाब-मेहँदी।
15. पहेली-China के बीच मे क्या है ?
सोचो और बताओ?
जवाब-” i”.
16. पहेली-10 नोट मे ₹100 करके दिखाओ
(₹10 का नोट छोड़कर)?
जवाब-₹20×4+₹5×3+₹2×2+₹1×1=100.
17. पहेली-I के साथ ‘am’ लगता
है लेकिन एक ऐसा sentence बताओ
जिसमे I के साथ ‘is’ लगा हो?
जवाब-“I” is a vowel.
18. पहेली-मेरा भाई बड़ा शैतान
बैठे नाक पर पकड़े कान ..!
जवाब-साइकिल।
19. पहेली-एक चीज़ ऐसी,
सुबह चार टांगों पर,
दोपहर को दो पर,
शाम को तीन पर?
जवाब-बचपन, जवानी और बुढ़ापा।
20. पहेली-कौन-सा इंग्लिश का वर्ड है
जो इंग्लिश में हमेशा Incorrectly
स्पेल किया जाता है ?
जवाब-Incorrectly.
21. पहेली-एक गुफा के दो दरवाजे
दोनों लम्बे दोनों काले,
बताओ क्या?
जवाब-नाक।
22. पहेली-सोने की कौन-सी चीज को
सोनार नही बेचता?
जवाब-नींद।
23. पहेली-पान को इंग्लिश में
क्या कहते हैं?
जवाब-बीटेल लीफ (Betel Leaf)।
24. पहेली-ऐसा कौन-सा जानवर है
जिसका खून नीला होता है?
जवाब-ऑक्टोपस (Octopus)।
25. पहेली-कौन-सी चीज बच्चे को जवान और
जवान को बुढा बना देती है?
जवाब-उम्र (age)।
26. पहेली-कौन-सा फल है
जिसका बीज फल के बाहर होता है?
जवाब-काजू (cashew)।
27. पहेली-तुम न बुलाओ मैं आ जाऊँगी,
न भाड़ा न किराया दूँगी, घर के हर कमरे में रहूँगी,
पकड़ न मुझको तुम पाओगे,
मेरे बिन तुम न रह पाओगे, बताओ मैं कौन हूँ?
जवाब- हवा।
28. पहेली-शरीर के किस भाग में कभी
पसीना नही आता?
जवाब- आंख।
29. पहेली-ऐसी कौन सी चीज़ है
जो पुरे गांव में घूमती है
मगर मंदिर में जाने से डरती है?
जवाब- चप्पल (Sandals)।
30. पहेली-किस सवाल का जवाब
हर वक़्त बदलता रहता है ?
जवाब-समय क्या हुआ है।
31. पहेली-सूरज की किरणों को सूरज से धरती तक
आने में कितना टाइम लगता है?
जवाब-8 मिनट 20 सेकंड।
32. पहेली- दुबली पतली मेरी काया,
एक आंख की देखो माया।
धागे ने जब साथ दिया तो,
दो बिछडो को खूब मिलाया।
जवाब-सुई धागा।
33. पहेली-वह क्या है,
जिसमें बहुत सारे दिल होते हैं
लेकिन कोई और अंग नहीं होता?
जवाब-ताश की गड्डी।
34. पहेली-वह कौन-सी चीज है
जो दरवाजे से गुजरती है
लेकिन न कभी अंदर जाती है
और न कभी बाहर आती है?
जवाब-की होल (Key Hole)।
35. पहेली-दुनिया में सबसे तेज गति
चीज किसकी होती है?
जवाब-प्रकाश (Light)।
36. पहेली-लंबी लकड़ी पर चढ़ा मसाला,
देवता खुश उसे जलाएं।
सुगंधित करे घर मंदिर को,
जो जाने वह कोई हमें बताए॥
जवाब-अगरबत्ती।
37. पहेली-पत्थर पर पत्थर,
पत्थर पर पैसा।
बिना पानी के घर बनाए,
वह कारीगर कैसा।।
जवाब-मकड़ी।
38. पहेली-बिना आग के खीर बनी,
न मीठी न नमकीन
रत्ती रत्ती खा गये बड़े बड़े शौक़ीन..!
जवाब-चूना।
39. पहेली-जो आपके सोते ही नीचे गिर जाती है,
और आपके उठते ही वो भी उठ जाती है?
जवाब-आपकी पलकें (eyelids)।
40. पहेली-ऐसी कौन सी चीज़ है,
जो आज है कल नहीं,
कल है परसो नहीं,
परसो है तो अगले दिन नहीं ?
क्या आपको पता है ….
जवाब-दिनांक यानि तारीख।
41. पहेली-ऐसी कौन-सी चीज है
जिसे तोड़ने पर
कोई आवाज नहीं आती है?
जवाब-विश्वास।
42. पहेली-सभी खाली जगह में एक ही शब्द आएगा
… …तरसते थे एक …. के लिए
वो …. भी आया एक ….. के लिए
सोचा उस …. को रख लू हर …. के लिए
पर वो …. भी ना रूका एक …. के लिए
जवाब-पल।
43. पहेली-वो कौन है
जो भिखारी नहीं है लेकिन पैसे माँगता है।
लड़की नहीं है लेकिन पर्स रखता है।
पुजारी नहीं है लेकिन घंटी बजाता है?
जवाब-बस –कंडक्टर।
44. पहेली- ऐसी कौन सी चीज है
जो गीली है तो एक किलो की,
सूखी है तो दो किलो की
और जला दे तो तीन किलो की है..!
जवाब-सल्फर / चीनी।
45. पहेली- ऐसी कौन-सी चीज है
जो पानी से बनी है
लेकिन उसे सूरज भी नहीं सुखा सकता है ?
जवाब-पसीना।
46. पहेली- फल-फुल और छाया देता,
साथ में देता लकड़ी।
चोट चुपचाप सहन करुं,
कोई मारे कितनी तगड़ी॥
जवाब-वृक्ष।
47. पहेली- हमारे पूरे शरीर में रहता,
लाल-लाल रंग उसका होता।
कभी दान हम उसको करते,
दो अक्षर से लिखा है जाता॥
जवाब-खून।
48. पहेली- मीठा हूं सब करें पसंद,
मोटी दीवारों में बंद।
मेरा पेड़ बहुत है फलता,
लेकिन कभी नहीं है जलता॥
जवाब-केला।
49. पहेली- तीन अक्षर मेरा नाम,
सुनते ही मिलता आराम।
राजा रंक सब चाहें मुझको,
सात रसों की मुझमें खान॥
जवाब-संगीत।
50. पहेली- नहीं सुदर्शन चक्र मगर
मैं चकरी जैसा चलता,सिर के ऊपर उलटा लटका
फर्श पे नहीं उतरता,बर्फ नहीं पर हवा है मुझमें
ठंडक मैं पहुंचाता..बताओ क्या ..?
जवाब-पंखा।